केशव विकास मोर्चा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
कोटा 22 नवंबर।कंसुआ स्थित मैरिज भवन में केशव विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मोर्चे के संयोजक पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सेवाभावी लोगों का माला पहनकर सम्मान किया गया और केशव विकास मोर्चा समय-समय पर जनता के बीच जनता के हित के कार्य करता रहेगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से हलवाई, पेंटर, व्यापारी, ठेकेदार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कई सदस्यों ने आज आज केशव विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसका भी सभी सदस्यों ने संकल्प लिया एवं केशव विकास मोर्चा के सदस्य पूरे क्षेत्र में घूम कर जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करेगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद कृष्णा मुरारी सामरिया,रविंद्र सिंह हाड़ा नरेश आशीष अग्रवाल, रामनिवास मेहता,भंवर सिंह चौहान ,द्वारका लाल प्रजापति ,जुगराज सिंह सोलंकी, बंटी कुमार धवन, एडवोकेट धर्मेंद्र अग्रवाल और प्रदीप मेहरा, वीरेंद्र सिंह शेखावत आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन रामनिवास मेहता ने किया.