Rohit sharma की दूसरे टेस्ट में उपलब्धता पर Kl Rahul ने दी ये बडी अपडेट

जयपुर। बांग्लादेश दौरे पर भारत पहला टेस्ट मैच जीत चुकी है। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा पहला मैच नहीं खेल पाये थे उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल ने की थी।  कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चोटिल रोहित शर्मा की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  इस बात की जानकारी एक या दो दिन में पता चल जाएगी कि रोहित दूसरे मैच में खेलेंग या नहीं। 
 पिछली श्रृंखला में दो एकदिवसीय मैचों में भारत का नेतृत्व करने वाले रोहित को पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, जिसे भारत ने रविवार को राहुल की कप्तानी में 188 रन से जीता था। रोहित 7 दिसंबर को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद भारत वापस चले गए थे। उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन आए हैं।

राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''रोहित के बारे में हमें अगले या दो दिन में (उसकी स्थिति) पता चल सकता है, यहां तक कि मुझे भी इसकी जानकारी नहीं है।''

वहीं राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली टेस्ट जीत को पूर्ण प्रदर्शन करार देते हुए कहा कि टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और एक इकाई के रूप में खेली। उन्होने कहा कि "सब कुछ शानदार रहा। हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की।