SL vs AFG Dream 11 प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट, मौसम की जानकारी सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। एशिया कप 2022 का पहला मैच अब से कुछ देर में ही यूएई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे दोनों टीमों के बीच टाॅस किया जायेगा। एवं शाम 7.30 बजे मैच शुरू हो जायेगा। लाइव एक्शन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।जबकि लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। अगर आप ड्रीम 11 खेलते हैं तो यहां हम आपको ड्रीम 11 प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट, मौसम की जानकारी सहित ं पूरा विवरण देने जा रहे हैं।

मौसम रिपोर्ट:
38% आर्द्रता और 18 किमी / घंटा हवा की गति के साथ मैच के दिन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पिच रिपोर्ट:
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में औसत स्कोर 160-170 रहता है। बल्लेबाज दुबई की बेहद छोटी सीधी बाउंड्री का सबसे ज्यादा फायदा उठाता है। यहां, आप कुछ सीम मूवमेंट और अधिक उछाल की भी उम्मीद कर सकते हैं। इस सतह पर स्पिनरों को बहुत कम सहारा मिलता है। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मैदान पर जीत का 80 प्रतिशत बरकरार रखा है।

आइये यहाँ हम आपको ड्रीम 11 के लिए हमारे हिसाब से बेस्ट टीम बताते हैं कप्तान- वनिन्दु हसरंगा, राशिद खान
उप-कप्तान – महेश थीक्षाना, करीम जनाती
विकेटकीपर रहमानुल्ला गुरबाज़ी
बल्लेबाज़- नजीबुल्लाह-ज़दरान, भानुका राजपक्षे, पथुम निसानका, चरित असलंका
ऑलराउंडर- वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने
गेंदबाज - राशिद-खान (सी), महेश थीक्षाना (वीसी), मुजीब-उर-रहमान
बता दें की उपरोक्त टीम हमारे द्वारा संभावनाओं के आधार पर बताई गयी है। हम इस टीम के साथ धनराशि जीतने की कोई गारंटी नहीं देते।