कुरज गोस्वामी मठ ने कार सेवकों का किया सम्मान

राजसमन्द। प्लीज नोट कुरज कस्बे में गोस्वामी मठ परिसर में शनिवार को सुबह 10: 00 बजे  "दस नाम गोस्वामी समाज" कुरज मंडल के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सन् 1989 में अयोध्या के लिए रवाना हुए कार सेवकों को लखनऊ जिले में ही रोक दिया गया, इन सभी को उनवास जेल में 19 दिन रखा गया, बाद में रिहा कर दिया। इन में कार सेवक रमेश चंद्र सोनी, गोपाल बोहरा, राजेश सोनी।

जिनको कंकू का तिलक लगाकर ऊपर ना ओढ़ाकर गुड से मुंह मीठा कराया गया और श्रीफल देकर स्वागत किया गया, इस दौरान गोस्वामी मठ के महन्त मधुपुरी गोस्वामी, कैलाश गिरी गोस्वामी, प्रभु पुरी गोस्वामी, भेरू गिरी गोस्वामी, रमेश पुरी गोस्वामी, रघुनंदन गिरी गोस्वामी, परस रामगिरी गोस्वामी, शेखर गिरी गोस्वामी, रतन गिरी गोस्वामी, प्रभु गिरी गोस्वामी, राजू पुरी गोस्वामी, प्रिंस गिरी गोस्वामी मौजूद थे।