किशोरपुरा के राजकीय विद्यालय के छात्र कुशल सैनी का इंस्पायर अवार्ड में चयन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / चंंवरा
क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपा की ढाणी किशोरपुरा के छात्र कुशल सैनी का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। अध्यापिका ममता दूत ने बताया कि छात्र कुशल सैनी पुत्र हनुमान सैनी का इस अवार्ड के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्र का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह बडबरिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवार्ड में चयनित विद्यार्थी को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के अध्यापक रामावतार, परमेश्वरी देवी मौजूद रहे।