बूंदी, 15 फरवरी । केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार की संयुक्त परियोजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों ने गुरुवार को बूंदी जिले के जिला प्रशासन कार्यालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण में एस पी सी विद्यार्थियों को सभी विभागों जैसे जिला कलेक्टर , एन आई सी , जिला परिषद , उपखंड अधिकारी ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई | विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बूंदी इस कार्यक्रम को पिछले 5 वर्षों से करवाता आ रहा है । इस प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता, सामाजिक बुराइयों, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण करवाना है ।