124 ग्राम स्मैक के साथ लेडी तस्कर गिरफतार

दिनांक - 23 नवम्बर 2022

124 ग्राम स्मैक के साथ लेडी तस्कर गिरफतार

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना फलोदी द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये 124 ग्राम स्मैक के साथ लेडी तस्कर सोफिया को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही पुलिस विवरण -

पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के राज्यभर मे मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियो तथा वृताधिकारियो को इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ के तस्करो को धरपक्कड़ के निर्देश दिये थे। जिस पर थानाधिकारी फलोदी श्री राकेश ख्यालियां नि.पु. व जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री लाखाराम उ.नि. के नेतृत्व में श्री दमाराम सउनि. की मुखबीर तंत्र से प्राप्त आसूचना के आधार पर जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण एवं थाना फलोदी मय टीम द्वारा बरकत कोलानी कस्बा फलोदी में सोफिया पत्नि मुमताज खान के रहवासी मकान पर दबिंश देकर लेडी तस्कर सोफिया दस्तयाब कर उनके कब्जे से 124 ग्राम स्मैक बरामद की जाकर मुलजिमा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही पर पुलिस थाना फलोदी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा श्री घेवरसिंह गोसाईवाल नि.पु. द्वारा शुरू किया गया। लेडी तस्कर सोफिया अपने घर के अन्दर बने कमरे से स्मैक की पुड़िया तैयार कर अपने रहवासी मकान मेें स्थित प्रोविजन स्टोर से युवाओं को बेचान करती थी। टीम द्वारा सोफिया के बारें में पूर्ण सूचना प्राप्त कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम द्वारा लेडी तस्कर के मादक पदार्थ सप्लायी में सहयोगियों और स्मैक सप्लायर के बारें में अनुसंधान अधिकारी के साथ पूछताछ की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्ता -
सोफिया पत्नि मुमताज खान मुसलमान उम्र 43 वर्ष निवासी मुसलमानों की ढ़ाणीयों सदरी खुर्द पुलिस थाना लोहावट हाल बरकत कोलानी कस्बा फलोदी जोधपुर।

अपराधिक विवरण अभियुक्ता सोफिया -

  1. प्रकरण संख्या 27 दिनांक 26.02.2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहावट
  2. प्रकरण संख्या 163 दिनांक 30.07.2018 धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहावट
  3. प्रकरण संख्या 135 दिनांक 04.07.2019 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहावट
  4. प्रकरण संख्या 262 दिनांक 23.10.2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहावट

पुरूस्कृत गठित टीम -

उक्त तस्कर मुल्जिम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ जब्त कर गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण से प्रभारी लाखाराम उनि, अमानाराम सउनि, दमाराम सउनि, चिमनाराम हैड कानि., प्रदीपकुमार हैड कानि., मोहनराम कमाण्डो, भवानी कमाण्डो, गोपाल कमाण्डो, मदनलाल मीणा, वीरेन्द्र खदाव तथा पुलिस थाना फलोदी से अमृतलाल उ.नि., रेखा हैका., बेबी सुथार, गिर्राज, कमलेश, गणेश, नारायणराम की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा।

रिपोर्टर- गौतम के गट्स जोधपुर