Bundi : वकीलों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 1 मार्च । एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर आज अभिभाषक परिषद बूंदी के अधिवक्ता गण ने धरना दिया और सद्बुद्धि यज्ञ किया परिषद के अध्यक्ष आनन्द सिंह नरूका ने बताया एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता समुदाय द्वारा संपूर्ण राजस्थान में आंदोलन किया जा रहा है आंदोलन के क्रम में आज अधिवक्ता गण ने बार के बाहर धरना दिया और सरकार की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ किया यज्ञ में अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा कुनाल गौड़ ने मंत्रौच्चारण कर यज्ञ करवाया यज्ञ में परिषद उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम सचिव मुकेश शर्मा सह सचिव अरविंद सिंह मुकेश जोशी कविता कहार किशन वर्मा अंकुर माथुर दुर्गा शंकर शर्मा कैलाशनाम धराणी दिनेश पारीक नन्दलाल योगी भूपेंद्र सक्सेना योगेश यादव कमलेश त्रिपाठी हेमराज मीना मनोज गौतम राकेश ठाकुर राजकुमार गौतम रवि शर्मा जगदीश गुप्ता नगेंद्र सिंह हाडा रमेश जैन राज कुमार गौतम अनुराग शर्मा रामसहाय मीणा श्यामसुंदर गौतम कमलेश शर्मा अजय गौतम रघुवीर सिंह राणावत आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन के क्रम में दिनांक 2/3/23 को परिषद् के सभागार में दिन में 12:00 बजे अधिवक्तागण द्वारा सभा का आयोजन किया जाएगा