जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी एलजी ने भारतीय बाजार के लिए अपनी न्यू टीवी लाइनअप 2021 लॉन्च की है। इस लाइनअप में OLED ईवो रेंज, QNED मिनी एलईडी टीवी मॉडल, नैनो सेल टीवी सीरीज और UHD AI ThinQ टीवी शामिल हैं। नई टीवी रेंज में 55-इंच, 65-इंच और 77-इंच डिस्प्ले वाले टीवी लॉन्च किये गये हैं। आइये इनकी कीमत और फीचर्स जानते हैं।
LG टीवी की कीमत
इस टीवी की बात करें तो इस सीरीज की कीमत 1,44,990 रुपये से शुरू होते हैं। वहीं LG QNED सीरीज की कीमत 2,66,990 रुपये से शुरू होती है। LG नैनो सेल सीरीज 63,990 रुपये से शुरू होती है, और 4K UHD AI ThinQ टीवी 50,990 रुपये से शुरू होते हैं। स
फीचर्स
LG OLED Evo सीरीज
इस सीरीज में कंपनी ने तीन साइज के टीवी लॉन्च किये हैं जिसमें तीन साइज 55-इंच, 65-इंच और 77-इंच में उपलब्ध है। इनका डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट फीचर के साथ आता है। टीवी में अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन है। इसमें 60W स्पीकर, 4.2 चैनल सेटअप डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ चलाते हैं।
एलजी OLED C1, B1 सीरीज
LG OLED C1 सीरीज में कंपने ने चार डिस्प्ले साइज के मॉडल पेश किये हैं जिनमें 48-इंच, 55-इंच, 65-इंच, 77-इंच और 83-इंच शामिल हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 40W स्पीकर्स दिये गये हैं।
एलजी QNED मिनी एलईडी टीवी:
इसी सीरीज में तीन साइज पेश किये गये हैं जिनमें 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच मौजूद हैं। वे एलजी की क्वांटम डॉट नैनोसेल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और 8K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट करते हैं।