Bundi: एलएचवी एएनएम का धरना शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

3600ग्रेड पे व पदनाम परिवर्तन को लेकर चल रहा है धरना

बून्दी 5मई ।  शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एकता का परिचय देते हुए धरना स्थल के बाहर मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मानव श्रृंखला के तहत एकता का परिचय दिया है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ,  राजन बाला ,  गिरजेश हाड़ा , ममता वर्मा ,सरोज चावरिया , भगवती सुमन ,  संतोष प्रतिहार ,  गिरिजा सैनी ,   मंजु सेन,  ममता सक्सेना, राधा, विजय सोनी , शिमला मीणा , निशा मीणा , दीप कंवर मेवाड़ा , उषा सोनी, सुनीता मेहरा , अंजू शर्मा , सुमित्रा मेहरा , अंजू शर्मा , गायत्री देवी , पोनम्मा ,  चंद्रकला मीणा , संतरा मीणा , दुर्गेश नंदिनी , विद्या कुमारी , पिंकी मीणा , रमा बैरागी सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।