Bundi: एलएचवी एएनएम का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए रामधुनी और भजनों का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर धरना स्थल पर काटा केक मुख्यमंत्री की दीर्घायु की की कामना

बून्दी 3मई। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना बुधवार को  तीसरे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए रामधुनी और भजनों का आयोजन किया गया । जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर जिले की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर केक काटकर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भी की । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , संरक्षक कमला सेन , निर्मला नामा , सुशीला लोधा ,  पार्वती मेघवाल , संध्या , सरस्वती , लक्ष्मी ,  शिमला मीणा ,  चंदा मीणा ,  सुमित्रा ,  रमा बैरागी , दीप कवर ,  मोना मीणा , सरोजिनी ,  शिमला गोस्वामी , बदरुननिशा , ब्रज किशोरी शर्मा , अंजू शर्मा सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।