बूंदी: स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना सोमवार को 22 वे दिन भी जारी रहा

बून्दी 22मई।  शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना  सोमवार को 22 वे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर सोमवार को  हिंडोली  ब्लॉक की एलएचवी एएनम क्रमिक अनशन पर बैठी। क्रमिक अनशन के सातवे दिन जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कौशल्या मीणा, सरोजिनी, बृज किशोरी, सुमित्रा सैनी, रेशमा परवीन को कुमकुम का टीका लगाकर व माला पहना कर क्रमिक अनशन पर बिठाया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि धरना स्थल पर  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर सोमवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके  राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल हिंडोली ब्लॉक अध्यक्षा सलमा , विष्णु वर्मा, गायत्री शर्मा,सुशीला राठौर, कंचन, उषा सोनी, सुमित्रा मेहरा, लक्ष्मी राठौर, दीपकँवर, गिरजेश, मोना, राजकरन्ता ,रमा बैरागी, कृष्णा त्तिवारी  सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।