Bundi: एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
एलएचवी एएनएम संघ प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर चल रहा है धरना
धरना छटा दिन भी जारी रहा, नही हे अब तक कोई समाधान, सरकार सख्त
बून्दी 6मई । एलएचवी एएनएम संघ का धरना शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छटे दिन भी जारी रहा । एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान ने प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर शनिवार को जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम विधायक अशोक डोगरा को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में लिखा है कि एएनएम एलएचवी कई सालों से बिना वित्तीय भार की मांग को लेकर राज्य सरकार से मांग कर रही है मगर इस कोरोना काल में भी राज्य सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते समस्त एलएचवी एएनएम नर्सिंग संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है । उन्होंने बताया कि राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की तर्ज पर एलएचवी एएनएम का पदनाम परिवर्तन करके मेडिकल विभाग की रीड की हड्डी एलएचवी एएनम का पद नाम परिवर्तन करने से राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा । गुप्ता ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम बदलकर पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर और महिला स्वास्थ्य दर्शिका का पद नाम बदलकर सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर किया जाए । उन्होंने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घंटे कार्य करती है । महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 3600 ग्रेड पे और महिला स्वास्थ्य दर्शिका की 4200 ग्रेड पे एवं बीएचएस फिमेल का 5200 ग्रेड पे किया जाए । उन्होंने बताया कि 1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी की जाए । गुप्ता ने बताया कि पिछले 1 मई से जिले की सभी एलएचवी एएनएम ने हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रखा है । गुप्ता ने बताया कि 2 वर्ष कोरोना का ले निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद भी राज्य सरकार ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया है । विधायक अशोक डोगरा ने संगठन की महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी जायज मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा । विधायक डोगरा ने कहा कि आपके इस संघर्ष में आपके साथ हु । ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , राजेश लता , सीता मीणा , मोना मीणा , गिरिजेश हाड़ा , कंचन वर्मा , रमा बैरागी , अनीता गुर्जर , सुनीता महावर , नीमा पटवा , भगवती सुमन , सुमित्रा मेहरा , राजेंद्र बाला , विजय सोनी , निशा मीणा , कमलेश मीणा , माधुरी भाटिया , दक्षिणा शर्मा , सलमा बानो , अयोध्या वर्मा , सरोजिनी सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।