एलएचवी एएनएम संघ ऑफ ने चिकित्सा मंत्री के नाम ब्लॉक सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा
महिला नर्सिंग की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की रखी मांग
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
तालेड़ा (बूंदी) राजस्थान
तालेड़ा (बूंदी) 23 नवंबर, एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने बुधवार को महिला नर्सिंग की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री के नाम ब्लॉक सीएमएचओ डॉ आशीष अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में लिखा है कि कई सालों से बिना वित्तीय भार की मांगों को लेकर एलएचवी एएनएम संघ राज्य सरकार से मांग कर रही है , मगर इस कोरोना काल में भी राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है , जिसके चलते महिला नर्सिंग संवर्ग में रोष व्याप्त है । प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो ने बताया कि राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के तर्ज पर एलएचडीएन का नाम परिवर्तन किया जाए जिससे राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा । उन्होंने कहा कि एलएचवी एएनएम मेडिकल विभाग की रीड की हड्डी है । एलएचवी एएनएम महिला संवर्ग की योग्यता तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर है । राज्य सरकार द्वारा दो वार्षिक डिप्लोमा तथा एलएचवी एएनएम की योग्यता 12वीं पास राज्य सरकार द्वारा रखी गई है फिर भी हमारा ग्रेड पर तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर नहीं है । एलएचवी की ग्रेड पे 4200 व एएनएम की ग्रेड पे 3600 की जाए । एलएचवी एएनएम नर्सिंग संवर्ग की मुख्य समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रदेश महामंत्री नफीसा वालों ने कहा है की राज्य सरकार शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आने वाले समय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी । उन्होंने कहा कि हमारी सभी मांगों को बजट घोषणा पत्र में शामिल किया जाए । ज्ञापन देने वालों में पोंनम्मा , संतोष प्रतिहार , संगीता झाला गिरिजा सैनी , संतरा मीणा , मंजू , सरिता पंकज , विल्ली मैथ्यू , रसीदन सहित एलएचवी एवं शामिल रही ।