एक लाख रूपये की अवैध देशी शराब की 40 पेटी ले जाते हुए शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

एक लाख रूपये की अवैध देशी शराब की 40 पेटी ले जाते हुए शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

बूंदी 14 सितम्बर, बूंदी पुलिस का अवैध शराब की तस्करी व बदमाशों की धरपकङ के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने जिले के सभी थानाधिकारियो को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर रखा है। जिस पर आज दिनाक 14 सितम्बर 2022 को
थानाधिकारी थाना के.पाटन लोकेन्द्र पालीवाल पु.नि. के नेतृत्व मे थाना के.पाटन की टीम ने थाना क्षेत्र मे त्रिलोक एग्रो के पास मेगाहाईवे के. पाटन मे रात्री मे नाकाबन्दी कर आरोपी अजेन्द्र सिह पुत्र जुगराज सिह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी श्री शंकर धाम प्लाट न. 02 मैन बालिता रोड नियर अम्बर मेरिज गार्डन थाना कुन्हाडी कोटा शहर को एक कार स्कोडा वरंग सफेद रजि.नं.RJ01CA6009मे अवैध देशी शऱाब की 40 पेटीया ले जाते हुए पकडा गया ।

घटना का विवरण - 14 सितंबर2022को थानाधिकारी हरिशंकर स उ नि मय जाप्ता गजराज हैड कानि. 435 , रमेश कानि. 863 मय जीप सरकारी चालक सत्यपाल कानि. 1146 रात्री कालीन कस्बा के. पाटन गश्त कर रहे थे दौराने नाकाबन्दी कापरेन से कोटा की तरफ जा रहे एक व्यक्ति एक कार स्कोडा RJ01CA6009 को ले जाते हुए रोका जो पुलिस जाप्ता को देखकर कोटा की तरफ तेज गति से जाने लगा , जिसको जाप्ते की मदद से पीछा कर पकङा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजेन्द्र सिह पुत्र जुगराज सिह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी श्री शंकर धाम प्लाट न. 02 मैन बालिता रोड नियर अम्बर मेरिज गार्डन थाना कुन्हाडी कोटा शहर का होना बताया ,संदिग्ध होने पर उक्त अजेन्द्र सिह व कार की तलाशी ली तो कार मे कुल 40 पेटी अवैध देशी शराब मिली , देशी शराब अपने कब्जे में रखने बाबत अनुज्ञापत्र मांगा तो नही होना बताया। आरोपी अजेन्द्र सिह के कब्जे से अवैध देशी शराब की 40 पेटिया जप्त की गई तथा आरोपी अजेन्द्र सिह को गिरफ्तार कर 19/54 एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है ।