पाली,( मुकेश राजा )शहर के सूरजपोल नाईयों की गली में रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से दशहत के माहौल में जी रहे हैं। कारण आसमान से बरसने वाले पत्थर हैं। जो कभी सुबह तो कभी दोपहर तो कभी रात के अंधेरे में उनकी घरों की छतों और बरामदे में गिरते हैं। पत्थर कहां से आ रहे हैं इसको लेकर मोहल्लेवासी कई घंटों छतों पर खड़े रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आखिर पुलिस में शिकायत की। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। उनके सामने पत्थर आकर गिरे। लेकिन घनी आबादी वाले इस एरिए में तीन-चार मंजिल की ऊंचाई के भवनों व घरों के बरामदों में पत्थर कहां से आकर गिर रहे हैं। इसका पुलिस भी कोई सुराग नहीं जुटा सकी। नतीजन मोहल्लेवासी दशहत में है कि कोई शरारती लोग पत्थर फेंक रहे हैं या मामला कुछ और हैं। बरहाल कारण कुछ भी हो लेकिन आसमान से बरस रहे पत्थरों ने मोहल्लेवासियों में खौफ पैदा कर दिया हैं। ऐसे में घरों की छतों व बरामदे में जाने से पहले वे आसमान की तरफ देखते हैं कहीं से कोई पत्थर तो नहीं आ रहा। पार्षद राकेश भाटी भी गुरुवार सुबह मोहल्ले में पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया।
https://youtu.be/voMdjC-4IX4