जीत के बाद भी लखनऊ टीम संकट में, केएल राहुल पर लगेगा बैन!, मैच के दौरान कर बैठे ये बड़ी गलती

जयपुर। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरे रहे कप्तान केएल राहुल पर आइपीएल में एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है, कारण है, स्लो ओवर रेट। दरअसल, कल मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गये मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तय समय में ओवर नहीं डाल पायी, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। 

स्लो ओवर रेट के कारण पूरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम पर जुर्माना लगा दिया गया है। वहीं, कप्तान के एल राहुल पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान केएल राहुल पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है वहीं, शेष टीम पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

पहले भी कर चुके हैं गलती
केलए राहुल इस रविवार के मैच से पहले भी स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना भर चुके हैं। इससे पहले भी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में केएल राहुल तय समय में अपने गेंदबाजों से ओवर नहीं डलवा सके। अगर कप्तान तीसरी बार यह गलती करते हैं तो नियमानुसार उन्होंने एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

मुंबई के खिलाफ दिलाई शानदार जीत
रविवार को खेले गये मैच में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल ने 62 गेंदो पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाये, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। जबाव में मुबंई इंडियन की टीम 20 ओवर में मात्र 132 रन ही बना सकी। लखनउ ने यह मैच 36 रनों से जीत लिया और मुंबई इंडियंस को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा।