66वीं राज्य स्तरीय स्पीडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार, रोमांचक मुकाबले खेले गए

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 बूंदी राजस्थान


बूंदी 13 जनवरी, बूंदी के हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान में खेले जा रहे 66वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र/छात्रा स्पीडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन  शानदार और रोमांचक मुकाबले खेले गए , इस अवसर पर  जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया एवं हौसला अफजाई की उन्होंने बताया कि जो छात्र/ छात्रा पढ़ाई और खेल में अनुशासित रहकर जो निरंतर अभ्यास करते है वह सफलता प्राप्त करते हैं इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी भी साथ रहे आज अतिथि बतौर राजस्थान बीज निदेशक  चर्मेश शर्मा  कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष संजय तंबोली रहे इन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया भाजपा नेता रुपेश शर्मा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पब्बी एवं एकीकृत महासंघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने भी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया  प्रतियोगिता संयोजक जावेद अहमद एवं मुख्य निर्णायक खालिद शेख एवं शारीरिक शिक्षा परिवार द्वारा माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया शुक्रवार को हुए मुकाबलों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि आज शानदार सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए सिंगल स्पर्धा छात्र वर्ग में पहला मैच जोधपुर एवं चुरू की टीम के बीच खेला गया इस मुकाबले में चुरू की टीम 7-10 से विजेता रही दूसरा मैच जयपुर और बीकानेर के बीच खेला गया इसमें बीकानेर की टीम 2-10 से विजेता रही यह मुकाबला कांटेदार रहा डबल स्पर्धा छात्र वर्ग मैं सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच हनुमानगढ़ एवं नागौर के बीच खेला गया इसमें नागौर की टीम 7-10 से विजेता रही दूसरा मैच गंगानगर और भीलवाड़ा के बीच खेला गया इसमें भीलवाड़ा की टीम4-10 से विजेता रही सिंगल स्पर्धा छात्रा वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच चुरु और भीलवाड़ा के बीच खेला गया यह मैच भी रोमांचक रहा इसमें चूरू की टी5-10 से विजेता रही दूसरा मैच बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ के बीच खेला गया यह मैच भी रोमांचक रहा इसमें चित्तौड़गढ़ की टीम3-10 से विजेता रही डबल स्पर्धा छात्रा वर्ग में फाइनल मुकाबलों में पहला मैच नागौर और चूरू के बीच हुआ इसमें चुरू की टीम 3-10 से विजेता रही दूसरा मैच गंगानगर और हनुमानगढ़ के बीच हुआ इसमें गंगानगर4-10 से विजेता रहा प्रतियोगिताओं का दौर पूरे दिन चला दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया प्रतियोगिताओं में मुख्य निर्णायक बतौर खालिद शेख निर्णायक  एवं व्यवस्था प्रभारी के रूप में निम्न ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इनमें   नासिर मुल्तानी अनस शेख  शारीरिक शिक्षक अंजार अहमद रवि गौतम जाकिर हुसैन नासिर मुल्तानी राम प्रताप सिंह शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवराज खींची शारीरिक धीरज खींची नूतन तिवारी नियाज  रितेश यादव संतोष पाटनी संजय पांडे मनोज आर्य  रेशमा परवीन गजानंद सांखला बलवंत सिंह चौधरी जितेंद्र सिंह सोजी लाल मीणा आदि शारीरिक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई