कोटा 19 फरवरी । महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल नवयुवक मंडल लाडपुरा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने पहुँचकर शिव पूजन कर कलश यात्रा प्रारम्भ करवाई। नवयुवक मंडल सदस्यों व बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने प्रहलाद गुंजल का फूलमालाओं से व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
महाकाल नवयुवक मण्डल सदस्य अमन पेसवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल नवयुवक मंडल की और से कुम्भलेश्वर महादेव मंदिर प्रताप चौक लाडपुरा से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर आर्य समाज रोड़, मोरी के हनुमान मंदिर, भेरू गली, रामपुरा, लाडपुरा होते हुए पुनः प्रताप चौक मंदिर पहुँची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाये भोलेनाथ के भजनों पर नाचती गाती चल रही थीं। इस अवसर पर मण्डल सदस्य अमन पेसवानी, विजय, दिनेश, प्रकाश, शुभम, पूरण, राहुल, शंकर, मनोज मामा, पूर्व पार्षद इन्द्र कुमार जैन, प्रशान्त सक्सेना, मनीष कांत कछावा, प्रशान्त मेहरा, प्रतीक माथुर, लोकेश जैन, रोहित मालवीय, सौरभ जैन, देव कुमार, आयुष जैन, मोहित जैन, दीपक सेन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।