स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल सदस्यों ने की सफाई।

स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल सदस्यों ने की सफाई।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 6 अक्टूबर , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र बूंदी की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवका संतोष रेगर ने स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सिलोर में नेहरु युवा मंडल सदस्यों के साथ मिलकर व्यर्थ प्लास्टिक मटेरियल को एकत्रित किया एवं सभी ग्राम वासियों को साफ सफाई व स्वच्छता स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया । एनवाईसी संतोष रेगर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा एक माह तक चलाया जाएगा जो कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें व्यर्थ प्लास्टिक मटेरियल को इकट्ठा करके ग्राम पंचायत के माध्यम से इसका निस्तारण कराया जाएगा। आगामी नेहरू युवा केंद्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में युवा मंडल सदस्यों को बताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगिता नामा, पायल नामा, किरण शाक्यवाल, अंजलि राठौर , सुनीता एवं सिलाई सेंटर शिक्षिका श्रीमती मंजू राठौर एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।