संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
बूंदी 9 अगस्त, आदिवासी छात्रावास बूंदी में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट अंक लाने पर प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया गया इसी मौके पर छात्रावास में पौधारोपण भी किया गया एवं विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में भील समाज द्वारा मानव सेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 11 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर बढ़ चढ़कर भाग लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल, मांगीलाल जिलाध्यक्ष बूंदी, हनुमान भील दुर्गा लाल भील उपाध्यक्ष भेरूलाल, शंभू लाल, नीरज, राजू, प्रभु, मांगीलाल सरपंच देव भाई सरपंच रामदेव सरपंच रमेश वार्ड पंच नीम का खेड़ा सुरेश डाबी मामा देवीलाल रामकिशन सरपंच साहब रामस्वरूप, रामकरण,गीताबाई प्रियंका राहुल प्रभु, मुकेश वकील युवराज भील छोटू लाल काला हेतराम, रामप्रसाद कोरिया, कैलाश को स्टेबल धनराज, दुर्गा लाल मेंबर देवीलाल आदि कई कार्यकर्ता युवा साथी छात्र-छात्राएं एवं महिलाएं मौजूद रही।