ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर बूंदी में हुए कई कार्यक्रम
बूंदी 16 अगस्त, आम आदमी पार्टी बूंदी विधानसभा समन्वयक डॉ किशन लाल मीणा ने बताया कि आज 16 अगस्त को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर पशु चिकित्सालय बूंदी में बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को हरा चारा खिलाकर उनका इलाज, सेवा कर मनाया और सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता व गोपाल गो सेवा संस्थान अध्यक्ष पहलाद मीणा, भवानी शंकर, रुखसाना परवीन सुधीप सक्सेना बृजपाल बाथम कौशल यादव मधुसूदन यादव शिवराज बलराम मीणा नरेंद्र मीणा अजीत व बड़ी संख्या में आम आदमी कार्यकर्ता व गौ सेवक मौजूद रहे