बिटिया के जन्मदिन पर किए कई जनहित कार्य

बूंदी ( शिवकुमार शर्मा )

आज 29 अगस्त | रविवार को डित्या के 02 वर्ष पूर्ण होने पर उनके माता अक्षिता सोलंकी व् पिता जय सिंह सोलंकी ने उमंग संस्थान के द्वारा दलेलपुरा नांके में बिल्वपत्र व् आंवला का पौधा बिटिया के हाथों से लगवाया साथ ही डित्या के माता पिता ने पौधो के देख रेख की जिमेदारी भी ली उनका कहना है कि पौधा लगाना ही काफी नहीं होता है उसकी देख रेख भी करना जरूरी है । बिटिया के जन्मदिवस के उपल्क्ष पर ही डित्या की पर दादी व् दादी मां ने मूक बधिर छात्रावास में मूक बधिर बच्चो के लिए और खोजा गेट गणेश जी के मंदिर पर निस्सहाय लोगो को अल्पाहार उपलब्ध करवाया । इसी दौरान डित्या के माता पिता ने संकल्प लिया की वो डित्या के जन्मदिवस पर हर वर्ष जनहित कार्य करेंगे व् अपने साथियों और परिवार जनों को भी जीवन के शुभ अवसरों पर जनहित और जनहितार्थ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे ।