एक रुपया तिलक में लेकर बिना दहेज के शादी की
ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी
शाहपुरा न्यूज - राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ विराटनगर के सचिव फूलचंद मीणा कांट शाहपुराा निवासी ने शनिवार को अपने पुत्र कमलेश कुमार मीणा की शादी में एक रुपया तिलक में लेकर बिना दहेज के शादी समारोह संपन्न करवाई। इससे समाज में एक अच्छी शिक्षा को बढ़ावा मिला है और ग्राम के लोगों ने भी शपथ ली की आगे से हम भी बिना दहेज के ही शादी समारोह संपन्न करवाएंगे।