देसूरी कस्बे के भैरव नगर में स्तिथ माताराणी भटियाणी वार्षिक मेला रविवार सुबह भरेगा

माताराणी भटियाणी का मेला रवि को
संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा देसूरी

भैरव नगर के भटियाणी माता मंदिर की 11 वीं वर्षगांठ निमित्त भव्य मेले का आयोजन रविवार सुबह नो बजे आयोजित होगा। मेला माता की उपासक श्रीमती गवरीबाई राठौड़ के निर्देशन में अयोध्या धाम देसूरी के महंत लक्ष्मणदास महाराज,मामाजी उपासक महेंद्रसिंह राणावत,बिलेश्वर महादेव आश्रम के कैलाशपुरी,सिद्ध अभ्यदाता हनुमान आश्रम घाणेराव के महंत देवीदास माहाराज,राजू महाराज जसोल व पुखराज राठौड़ देसूरी के सानिध्य में आयोजित होगा। मेले में दिलीप गवैया एंड पार्टी जोधपुर, पिंकी गहलोत एंड पार्टी अजमेर,राजू प्रजापत बालोतरा व झांकियां कुणाल राज एंड पार्टी दिल्ली द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस दौरान भव्य वरघोड़ा व महाप्रसादी का भी आयोजन होगा। मेले की सारी व्यवस्था भामाशाहो की और सबकी गई है।