अखिल भारतीय मीणा समाज हिण्डोली एवं अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति की बैठक आयोजित

हिण्डोली (संवाददाता  धर्मेन्द्र सुवालका) अखिल भारतीय मीणा समाज हिण्डोली एवं अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति हिण्डोली के सामूहिक आव्हान पर हिण्डोली पर आवश्यक बैठक का आयोजन रखा गया बैठक में अध्यक्ष मीणा समाज कैलाश चंद मीणा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आदिवासी धरोहर आम्बागढ़ जयपुर में तोड़फोड़ को लेकर आगामी 1 अगस्त को जयपुर चलने का आव्हान किया गया इस आव्हान में हिण्डोली से अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की सभी संघठनो के पदाधिकारी गणों ने सहमति प्रदान की
बैठक में रामेश्वर बैरवा अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति हिण्डोली, जगदीश मीणा महासचिव अखिल भारतीय मीणा महासभा बूँदी, गोकुल राम मीणा मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, अम्बेडकर पाठशाला संस्थापक श्योजी लाल मीणा,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण मेहरा, मोहन लाल, कमलेश मीणा, तीर्थ राज, दुर्गा लाल, नन्द लाल, कालू लाल, जगदीश, हरिराम, खेमराज, रामकरण, रतन लाल, अर्जुन, रमेश वर्मा, नंदकिशोर, राजाराम मीणा आदि उपस्थित थे ।