तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती रीट में पद बढ़ाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी  |

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया बूंदी ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री राजस्थान के नाम जिला कलेक्टर बूंदी को दिया ज्ञापन

महावीर गुर्जर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बूंदी जिला अध्यक्ष ने बताया कि गत 26 सितंबर 2021 को रीट भर्ती परीक्षा विगत 31000 पदों पर आयोजित की गई थी क्योंकि इस भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा दिसंबर 2019 में की गई थी तथा परीक्षा अगस्त 2020 में प्रस्तावित थी किंतु कोरोना महामारी के कारण यह भर्ती 2 वर्ष लंबित हो गई जिसके कारण यह रीट अभ्यार्थियों बेरोजगारों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई साथ ही दो वर्गों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भी लगभग 30 से 35 हजार पद सेवानिवृत्ति एवं पदोन्नति के कारण रिक्त हो गए हैं शाला दर्पण के अनुसार वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लगभग 55000 पद अतिरिक्त खाली है इसीलिए अभ्यार्थियों की संख्या 26 लाख है जो कि आज तक की सभी भर्ती परीक्षाओं में सर्वोच्च संख्या रही है इसलिए अब मात्र 31000 पदों पर भर्ती ऊंट के मुंह में जीरे के समान है सरकार ने 3 साल के लंबे अंतराल बाद इस भर्ती परीक्षा होने के कारण यह बहुत से अभ्यार्थियों की अंतिम परीक्षा भी है इस परीक्षा के बाद बहुत सारे अभ्यार्थी आयु सीमा पार हो जाएंगे तथा पिछली सरकार ने भी बेरोजगारों की मांग पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 में 28000 पदों से बढ़ाकर 54000 की थी इसलिए सरकार से मांग करते हुए लाखों युवाओं की मांग के अनुसार तृतीय श्रेणी रीट 2021 में पदों की संख्या 50 हजार करें और बेरोजगारों को राहत प्रदान करें

https://www.youtube.com/watch?v=XHOmBV4js_E