श्री तीर्थराज विमल कुण्ड में परमानेंट पानी की व्यवस्था को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद गुर्जर के नेतृत्व में विधायक नोक्षम चौधरी को दिया ज्ञापन

कामां, बहुत लंबे समय से श्री तीर्थराज विमल कुण्ड में स्थाई पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है । ब्रज नगरी कामवन धाम का पवित्र कुंड है जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आते हैं, डाक बंगला जनसुनवाई में गोविंद गुर्जर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व विक्रम लवानिया सेवा अधिकारी श्री विमल बिहारी जी मंदिर के नेतृत्व में विमल कुंड में स्थाई जल भराव के लिए विधायक नोक्षम चौधरी को ज्ञापन दिया । विधायक ने अधिकारियों को बुलाकर आश्वासन दिया जल्द ही विमल कुंड में जल भराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा ।