आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन,

सर्व हिंदू समाज की ओर से शहर बंद रहा शांतिपूर्ण,,,

शहरवासियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद किया समर्थन,,,

शहर के सूरजपोल पर हजारों की संख्या में लोग हुए जमा,,,,

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन,,

अमरावती और उदयपुर में हुई हत्याओं के विरोध में रहा शहर बंद,,,

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान

पाली,,,

महाराष्ट्र अमरावती और राजस्थान के उदयपुर में आतंकियों द्वारा हत्या हत्या के विरोध में पाली शहर सर्व समाज हिंदू समाज के द्वारा संपूर्ण शहर बंद करने को लेकर शहर भर की अंदरूनी इलाकों और मुख्य चौराहों पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिष्ठान बंद रहे। लोग अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद अपना समर्थन दिया ।। शहर के मुख्य चौराहे सूरजपोल पर हजारों की संख्या में हाथो में भगवा झंडा लिए लोग इकट्ठा होते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोनों जगह हुई हत्याओं का विरोध किया और सरकार से उन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग रखी। इससे शहर के सामाजिक संगठनों के द्वारा अलग-अलग मोहल्लों में पहुंच दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की गुजारिश की तो वहीं दुकानदारों ने उनकी बात मानते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुरक्षा शहर में शांति बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी जगह जगह पर मुस्तैद नजर आए तो वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस
जाब्ता मौजूद रहा।