मशाल मैराथन से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

कोटा 28 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक कर शत्-प्रतिशत मतदान का संकल्प व्यक्त करने के लिए शनिवार सायं मशाल मैराथन का आयोजन किया गया। मशाल मैराथन जेके पेवेलियन से आरंभ हुई जिसके लिए स्वीप नोडल अधिकारी ममता तिवाडी ने मशाल प्रज्वलित की तथा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास राजेश डागा ने हरी झंडी दिखाई।


मशाल मैराथन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मशाल थामे मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्य मार्गों से निकले। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, कोच एवं विभिन्न क्षेत्रों के युवा शामिल हुए। यह मैराथन जेके पेवेलियन से गांधी चौक रामपुरा से होते हुए पुनः जेके पेवेलियन पर आकर संपन्न हुई।