महिला सषक्तिकरण का दिया सन्देष

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

महिला सषक्तिकरण का दिया सन्देष
बून्दी, 26 अगस्त। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा शुक्रवार को महिला समानता दिवस कार्यक्रम कलेक्टर सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग एयू खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
महिला सशक्तिकरण का संदेश के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में आयोजित महिला समानता दिवस का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक राजीविका की स्वयं सहायता समूह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजीविका में कार्यरत 16 स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं का प्रोत्साहन एवं परियोजना में रहते हुये उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीषचन्द मीणा, जिला परियोजना प्रबन्धक एवं आईसीडीएस के उपनिदेशक महेश शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने महिलाओं से आपसी संवाद किया गया।
कार्यक्रम में नन्दकिशोर शर्मा ने मौजूद महिलाओं को राजीविका के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें समूह से जुडने पर होने वाले फायदो के बारे में बताया गया।
हेमराज बैरवा ने उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया