जयपुर। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी जल्द ही एमआई ब्रांड के तहत अपनी मिक्स सीरीज आगे बढ़ा रही है। इस सीरीज का नया फोन एमआई मिक्स 4 होने वाला है। और इस फोन को हाल ही में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया हैं। यहां इस फोन के कुछ खास स्पेशिफिकेशंस की जानकारी मिली हैं जिसमें फोन के प्रोससेर और रैम की जानकारी शामिल है। Xiaomi ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह चीन में 10 अगस्त को Mi मिक्स 4 लॉन्च करेगी।
Mi Mix 4 के संभावित फीचर्स
यह फोन मॉडल नंबर 2106118C के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 होने की उम्मीद है। फोन 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। और Android 11 पर काम करेगा। विभिन्न लिस्टिंग में सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 858 से 1,164 और मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर 2,995 से 3,706 तक हैं।
पिछले महिने आयी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एमआई मिक्स 4 में एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिय जा सकता है। यानि यह कैमरा आंखो से देखा नहीं जा सकेगा। यह डिस्प्ले के अंदर ही छुपा हुआ होगा। Xiaomi पिछले कुछ समय से इस तकनीक पर काम कर रहा है और इस तकनीक की तीसरी पीढ़ी को पिछले साल पेश किया था। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी इस फोन के बारे में नहीं आयी हैं। जैसे ही शाओमी इसके लॉन्च की डेट फिक्स करता है हम आपको सबसे पहले सूचना देंगे। बता दें कि यह फोन एमआई मिक्स सीरीज़ का हिस्सा है जिसे शाओमी ने 2016 में शुरू किया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन की खास विशेषता होती है कि इनमें बेजल्स बहुत कम होते हैं। वे चार रंग विकल्प भी दिखाते हैं।