विशेष अभियान के तहत अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध खनि विभाग की कार्यवाहीअवैध बजरी से भरे दो टेªक्टर-ट्रॉली जब्त, खनि विभाग ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही

विशेष अभियान के तहत अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध खनि विभाग की कार्यवाहीअवैध बजरी से भरे दो टेªक्टर-ट्रॉली जब्त, खनि विभाग ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा बूंदी राजस्थान

बूंदी, 13 नवंबर। खान विभाग के निर्देशानुसार राज्य में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध सघन एवं कठोर कार्यवाही के लिए विशेष अभियान संचालित है। अभियान के तहत खनि विभाग ने कार्यवाही करते हुए रविवार को अवैध बजरी से भरे दो टेªक्टर व ट्रॉली जब्त की है।
सहायक खनि अभियंता खेतन मीणा ने बताया कि विभागीय निर्देशों की अनुपालना में विशेष अभियान के तहत रविवार को कार्यवाही करते हुए खटकड़ रोड़ से अवैध बजरी से भरे बिना रवन्ना के दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर कोतवाली थाना बूंदी के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही के दौरान टीम में शामिल फोरमेन जितेन्द्र मीना, सुभाष चन्द तथा बॉर्डर होम गार्ड मौजूद रहे।