स्टेशन क्षेत्र वासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।
प्रकाश पर्व में शामिल होकर मंत्री शांति धारीवाल ने दी सौगात
गुरुद्वारा प्रवेश मार्ग सड़क चौड़ीकरण डामरीकरण कार्य का मंत्री धारीवाल ने किया लोकार्पण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा, 8 नवंबर,
स्टेशन गुरुद्वारा प्रवेश मार्ग जिसकी मांग सालों से क्षेत्रवासी ,सिख समाज के लोग कर रहे थे उसको मंगलवार को प्रकाश पर्व के मौके पूरा करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने स्टेशन पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण कार्य का लोकार्पण कर दी। सालों पुरानी मांग पूरी होते ही सिख समाज ने मंत्री शांति धारीवाल का स्वागत सम्मान कर आभार जताया और इस कार्य को ऐतिहासिक कार्य बताया यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि गुरुद्वारा प्रवेश मार्ग सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक हो, जाम के हालतों से निजात मिल सके इसके लिए नगर विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि व्यस्ततम क्षेत्र में कैसे सड़क का चौड़ीकरण किया जा सकता है इस की कार्य योजना तैयार करवाई गई इस कार्य को करवाने में सफलता मिली अब क्षेत्रवासियों को इस व्यवस्थित सड़क की सुविधा का लाभ मिलेगा । शांति धारीवाल ने कहा कि क्षेत्र में विद्यालय भवन में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं कोटा में जनमानस के अनुरूप विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है । तरुमित सिंह बेदी ने बताया कि सिख समाज की ओर से लंबे वक्त से गुरुद्वारा प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने एवं व्यवस्थित सड़क की मांग की जा रही थी कई सरकारें आई और चली गई लेकिन इस कार्य को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आस्था का सम्मान करते हुए गंभीरता से लिया और यह ऐतिहासिक कार्य करवा कर क्षेत्रवासियों और सिख समाज को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अमित धारीवाल स्थानीय पार्षद निशा गौतम नगर विकास न्यास के उप सचिव मोहम्मद ताहिर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
सड़क के चौड़ीकरण से जाम से मिली राहत।
कोटा नगर विकास न्यास, द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मध्य की सड़क को चौड़ा कर डामरीकरण करने का कार्य करवाया गया है। इस कार्य पर लगभग 21.88 लाख रूपये का व्यय किया गया है। जिसमे राजकीय बालिका विद्यालय की तरफ 280 मीटर लम्बाई में सड़क को चौड़ा कर दो लेन रोड बनाया गया है साथ ही गुरुद्वारे की तरफ स्थित राजकीय बालिका विद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण करवाया गया है। न्यास द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंजमण्डी का विकास एवं मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है जिस पर लगभग 75.68 लाख व्यय किया जावेगा।