Kota: मितांशु आज़ाद फाउंडेशन ने 40 महिलाओ को सम्मानित किया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान

समाज सेवा के क्षेत्र मैं कार्य को मिला सम्मान

कोटा 12मार्च। राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत,सेवा ही लक्ष्य हमारा,सेवा बने स्वभाव हमारा को ध्येय वाक्य बनाकर कार्य कर रही मितांशु आज़ाद फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रही 40 महिलाओ को मितांशु आज़ाद नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मितांशु आज़ाद फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ऋचा मंगल ने बताया कि  रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओ ने नृत्य/कविता व गायन की बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियों दी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मीनाक्षी शारदा एवं विशिष्ठ अतिथि सीमा घोष ने समाज सेवा का उल्लेखनीय कार्य कर रही 40 महिलाओ को सम्मान पत्र प्रदान किए।

डॉ मीनाक्षी शारदा ने कहा साल भर समाज सेवा का कार्य करने वाली महिलाओं के लिए ये सम्मान उनके लिए उत्साह वर्धन का काम करता है।

सीमा घोष ने बताया आजकल महिलाए परिवार के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है,ये उसी का नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओ का सम्मान किया जा रहा है।

मितांशु आज़ाद फाऊंडेशन कई सेवा कार्य कर रहा है जिनमे से एक आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने का कार्य भी शामिल है, सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए कार्यक्रम में मितांशू आज़ाद फाउंडेशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी किया गया जिसमे संजीव मदान,ऋचा मंगल,नरेंद्र शर्मा,अंकुर खंडेलवाल,दिनेश कसेरा ने संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ शपथ ली।अंत में राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।