विधायक संदीप शर्मा ने लंपि बीमारी के उपचार के लिये विधायक कोष से 10 लाख रूपय पशुपालन विभाग को दियें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लंपी बीमारी के लिये चिंतित- संदीप शर्मा

लंपी बिमारी से गाय माता की रक्षा के लिये सदैव तैयार - संदीप शर्मा

विधायक संदीप शर्मा ने लंपि बीमारी के उपचार के लिये विधायक कोष से 10 लाख रूपय पशुपालन विभाग को दियें।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 सितम्बर, कोटा बूंदी बारा और झालावाड में हजारो की संख्या में गौवंश प्रभावित होकर इस बिमारी का सामना करना पड रहा है जिससें हजारों गोैपालक, गौशाला संचालक लम्पी बिमारी चिंता का विषय बनी हुई है। सरकार पशुचिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयां, टीके और संसाधन उपलब्ध नही है नाहि चिकित्सालय में इन्हें क्रय करना का कोई बजट उपलब्ध नही होने के कारण चिकित्सक भी इस बीमारी से ग्रस्ति गौवंश का इलाज करने में स्वयं को असहाय महसूस कर रहे है । माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बीमारी की चिंता व्यक्त करतें हुए पशु चिकित्सालयों में दवाईयां, और चिकित्सकीय सामग्री व इस बीमारी की रोकथाम हेतु विधायक संदीप शर्मा को दूरभाष के माध्यम से विधायक कोष से राशि देने के कहा। इसी के चलते आज विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा ने कोटा में लंपी स्किन बीमारी के उपचार, रोकथाम तथा निदान हेतु आवश्यक दवाईंया एवं चिकित्सकीय साम्रगी उपलब्ध कराने हेतु विधायक कोष से 10 लाख रूपय पशुपालन विभाग को दियें जिससे चिकित्सकों लंपी बीमारी से ग्रसित गौवंश का इलाज करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि गौवंश में लंपी बीमारी गंभीर मामला है जिससें कोटा सहित बूंदी, बांरा झालावाड में हजारों की संख्या में इससे गोैवंश प्रभावित हो रहा है जों हाडौती संभाग के गौशाला संचालको व गौपालकों के चिंता का विषय बना हुआ है। कोटा संभाग के चिकित्सालयों में इस बीमारी की रोकथाम के लिये पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध नही हेै नाहि पर्याप्त मात्रा में टीके और नाहि इनकी पूर्ति करने के लिये कोई बजट भी उपलब्ध नही है। गौवंश इस बीमारी से लाचार और बेबस हो कर तडप रहे है तथा चिकित्सक भी संसाधनों के अभाव में स्वयं को असहाय महसूस कर रहे है। इसी को देखतें हुए आज विधायक कोष से 10 लाख रूपय की राशि स्वीकृत करने के लिये जिला कलेक्टर महोदय को पत्र के भेजकर स्वीकृति देने का आग्रह किया।
विधायक ने कहा कि काग्रेस सरकार इस बीमारी के लिये चिंतित नही है। सरकार बेजुबान गौवंश को तडप तडप कर मरने के लिये छोड दिया है । सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिये चिकित्सालयों में बजट उपलब्ध नही करवा पा रही है नाहि इस बीमारी की रोकथाम के लिये कोई विशेष प्रयास किये जा रहे है। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश द्वारा इस बीमारी से प्रभावित गौवंश केे उपचार के लिये दवाईयां और वैक्सिनेश प्रचुर मात्रा में करवा रही है परन्तु इनकी तुलना में राजस्थान बिल्कुल कम है। कांग्रेस सरकार केवल झूठी वाह वाहीयां लूट रही है पूर्व में भी कोराना के समय यदि सरकार समय रहते जाग जाती तो प्रदेश में मोैतों का ताडंव नही होता है और लोग काल का ग्रास नही बनतें और आज पुनः इस बीमारी का सामना करने के लिये सरकार संवेदनशीलता नही दिखा रही है जिसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। विधायक ने गौवंश की रक्षा के लिये जो भी संभव प्रयास होगा उसके लिये सदैव अग्रणी रहेगे