Kota: विधायक संदीप शर्मा ने कार्यालय पर होली की शुभकामनायें दी।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

होली का पावन पर लोगों के जीवन में खुशियों के रंग होः- संदीप शर्मा  

कोटा 8 मार्च। होली के अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने होली पर भगवान के दर्शन कर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना कर सुभाष नगर स्थित कार्यालय पर लोगों को होली की शुभकामनायें दी। सुबह से ही विधायक कार्यालय पर क्षैत्रवासियों व कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का बधाई देने वालों का ताता लगा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को गुलाल लगाकर व मिठाई खिला कर लोगो को होली के पावन पर की बधाई दी और लोगों की कुशलक्षैम पूछी।  
इस अवसर पर विधायक ने लोगों को बधाई देतें हुए कहा कि होली का पावन पर्व लोगों को खुशहाली व समृद्वता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विधायक ने कहा कि होली के पावन पर्व पर हम सभी को गिले शिकवें भूल कर आपसी सोहार्द भाव से होली का त्यौहार मनाना चाहिए । रंगों का ये त्यौहार लोगों के लिये बहार लेकर आयें।