पाकिस्तान की विश्व कप टीम को Mohammad Amir ने बता दिया घटिया, ट्विर पर हुए ट्रोल

जयपुर। पाकिस्तान ने गुरुवार को आगामी टी 20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की एशिया कप में हार के बाद कुछ खिलाडियों के बहार होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वे टीम के साथ बने हुए है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी टीम की घोषणा के बाद ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया।

दरअलस मोहम्मद आमिर ने ट्वीट किया ’सलेक्टर्स का घटिया सलेक्शन’। लेकिन यह ट्विट पाकिस्तान की आवाम को पसंद नहीं आया। और उन्होने आमिर की इस टिप्पणी की आलोचना की। बता दें कि आमिर ने पूर्व में टीम प्रबंधन पर उनके प्रति अनुचित होने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जबकि उन्हें अतीत में प्रशंसकों से सहानुभूति मिली है, उनका यह ट्वीट पाकिस्तान क्रिकेट के वफादारों के साथ अच्छा नहीं रहा है।
आमिर के ट्विट के बाद यूजर्स ने कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी।

एक यूजर ने लिखा भाई तुम इतने जहरीले आदमी क्यों हो, मैं तुमसे प्यार करता था। एक अन्य यूजर ने लिखा, हमने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं उनमें से दो में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपनी ही विरासत को ठेस पहुँचाता रहता है। एक ने लिखा कि सबसे सस्ते वे हैं जो कुछ डॉलर के लिए अपना देश बेचते हैं। वहीं एक यूजर ने उन्हें मैच फिक्सर बताते हुए कहा कि अब फिक्सिंग वाले भी लेक्चर देंगे।