Mohammed Shami कोरोना पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज से बहार

जयपुर। लबें समय से टी 20 क्रिकेट टीम से बहार चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद उस समय एक और झटका लगा जब वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए और आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी 20 वर्ल्ड कप से बहार हो गए। शमी 20 सितंबर से मोहाली में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला से बाहर हो गए है। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में अपना आखिरी टी 20 मैच खेला था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया की "हां, शमी ने सीओवीआईडी -19 सकारात्मक परीक्षण किया है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि लक्षण हल्के हैं। लेकिन उन्हें अलग-थलग रहना होगा और नकारात्मक परीक्षण करने के बाद टीम में फिर से शामिल हो सकेंगे।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें लगता है कि शमी को ठीक होने में कितना समय लगेगा, सूत्र ने उम्मीद जताई कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली श्रृंखला के लिए फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली श्रृंखला के लिए फिट हो जाएंगे। उस श्रृंखला के शुरू होने में 10 दिन हैं।

बता दें कि 35 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव लंबे समय के बाद टीम में वापसि कर रहे हैं। चोट के कारण टीम से बहार हुए उमेश यादव की टी 20 फाॅर्मेट में वापसि करना मुश्किल हो गया था। लेकिन आईपीएल 2022 में कोलकत्ता के लिए उमेश यादव ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। अब वे आस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर से खेलते हुए दिखेंगे।