कोटा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित हुई मासिक प्रेस वार्ता
कोटा मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 21 करोड़ से अधिक की अर्जित आय - मनीष तिवारी
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 29 नवम्बर,
मंडल रेल प्रबंधक कोटा मनीष तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गयी । कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विधिवत रूप से चर्चा की गई जिसमें कोटा मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 21 करोड़ से अधिक की अर्जित आय , 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान, रामगंज मंडी-भोपाल 276 किमी का सेक्शन रेल लाइन प्रोजेक्ट, मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट के अंतर्गत मथुरा से नागदा सेक्शन 544 किलोमीटर का कार्य, सतर्कता जागरूकता सप्ताह, एवं संरक्षा और सुरक्षा सम्बंधित तुकलकाबाद लोको शेड नवाचार का कार्य शामिल थे । साथ ही साथ प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों के सवालो के जबाब मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिया गया ।
मंडल कार्यालय प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम:-
डीआरएम कार्यालय के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भक्ति गीत के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों ने भाग लिया । इस भव्य प्रस्तुतिकरण के लिए मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने 5000 रूपये राशि देने की घोषणा की ।
इस प्रेसवार्ता एवं देश भक्ति गीत कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ & ए) मनोज कुमार जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी & आई) राजीव रंजन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश एवं अन्य शाखा अधिकारीगण तथा मीडिया कर्मी उपस्थित थे ।