कोटा को संपूर्ण पर्यटन नगरी बनाए जाने के लिए और अधिक प्रयास की आवश्यकता --
शांति धारीवाल
अशोक माहेश्वरी को सर्वश्रेष्ठ सक्रिय और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व अवार्ड
ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 8 नवंबर । कोटा खल चुरी पशु आहार समिति एवं पुरानी धानमंडी थोक व्यापार संघ के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन होटल पाम पब्लिक रिसोर्ट जगपुरा पर किया गया । पुरानी धान मंडी थोक व्यापार संघ एवं कोटा खल चुरी पशु आहार समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन एवं सचिव राजेंद्र कुमार जैन एवं दिनेश जैन ने बताया कि इस दीपावली स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल थे । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी थे ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शांति धारीवाल ने सभी को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बबोधन में कहा कि कोटा शहर को सुंदरता प्रदान करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जा रही है शहर को सुंदर बनाने के साथ-साथ शीघ्र ही सिटी पार्क एवं रिवर फ्रंट का कार्य पूरा हो जाएगा लेकिन पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए मुकुंदरा टाइगर एवं अन्य कई आसपास के पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाना आवश्यक है उसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं जिसे कोटा को संपूर्ण पर्यटन शहर बनाया जा सके जिससे यह शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सके उन्होंने कहा कि कोटा में बाहर से 2 लाख बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं जिससे उनके परिवार जनों का वर्ष भर कोटा में आना जाना रहता है और कोचिंग संचालकों द्वारा आगामी वर्षों में 5 लाख तक बच्चों का कोटा में टारगेट रखा जा रहा है जो निश्चित ही कोटा में यहां आने वाले बच्चों के अभिभावकों जो कोटा को पर्यटन की दृष्टि से परिपूर्ण मानते हुए अपने अपने क्षेत्रों में ब्रांड एंबेसडर का काम करेंगे । जो कोटा की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी । उन्होंने कहा कि पिछले सालों में कोटा व्यापार महासंघ द्वारा कोटा में पार्किंग चौराहों की समस्या शहर के सौंदर्य करण आवागमन में आ रहे अवरोधों को लेकर समय-समय पर जो मांगे उठाई जाती थी हमने उन सभी मांगों को पूरा किया है साथ ही कोटा व्यापार महासंघ की मुख्य मांग थी कोटा मे ट्रेडवाइज मार्केटो की स्थापना के तहत हमने इन्द्रा मार्केट जी० एम० ए० प्लाजा मार्केट खल चुरी मार्केट मैकेनिकल मार्केट कार बाजार आदि ट्रेडवाइज मार्केटो के लिए भुखण्डो का आवंटन किया है । उन्होंने कहा कोटा व्यापार महासंघ एवं क्षेत्रीय व्यापार संघ शहर के विकास के लिए सजग प्रहरी का काम करते है उन्होंने कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी से कहा कि आप हमें समस्याए एवं शहर के विकास के सुझाव दें हम उनको क्रियान्वित करने का भरपूर प्रयास करेंगे ।
इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि पिछले 2 वर्षों मे व्यापारी वर्ग कोरोना के कारण भारी परेशानियों से गुजरा है कोरोना काल का सबसे बड़ा खामियाजा व्यापारी वर्ग ने ही उठाया है फिर भी कोटा व्यापार महासंघ और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने शहर में जन सेवा के कार्य में कोई कमी नहीं रखी इसका उदाहरण देते हुए माहेश्वरी ने कहा कि पुरानी धान मंडी थोक व्यापार संघ एव कोटा खल चुरी पशु आहार समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में करीब 4 माह तक भोजनशाला चलाकर लाखों खाने के पैकेट शहर में जरूरतमंदों को रोजाना वितरित किए जाते थे इसके साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में हमारी संस्थाओं द्वारा भोजन राशन मास्क सैनिटाइजर का वितरण एवं वैक्सीनेशन कैंप लगाकर इस महामारी से सभी के प्रयासों से हमने विजय पाइ है और आज हमारा व्यापार धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है माहेश्वरी ने कहा कि कोटा संपूर्ण संसाधनों से युक्त है यहा एग्रीकल्चर माइनिंग कोचिंग औद्योगिक क्षेत्र पर्यटन विपुल संभावनाएं है सिर्फ हवाई सेवा की कमी को छोड़ दे तो कोटा के सभी क्षेत्रों में चहुमुखी विकास होता है इसकी पूरी संभावना है कि कोटा राज्य में ही नहीं देश के मानचित्र पर प्रमुख नगरी के रूप में उभर कर सामने आएगा जो हमारे लिए गर्व का विषय है उन्होंने कहा कि कोटा को संपूर्ण यातायात सुगमता के लिए जिस तरह का शहर में विकास हुआ है उसके लिए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का अथक प्रयास एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है इससे कोटा को नई दिशा एवं गति प्रदान कि है माहेश्वरी ने कहा कि हमारे मुख्य मांग शहर मे ट्रेडवाइज मार्केट एवं शहर के मध्य पार्किंग स्थल चौराहे के सोन्दर्यकरण यातायात सुगम एवं पर्यटन की दिशा मे ले जाना प्रमुख थी लेकिन अब औद्योगिक विकास के भी कोटा में संकेत मिल रहे हैं जो शहर को सर्वागीण विकास की ओर ले जाएंगे उन्होंने कोटा खल चुरी पशु आहार समिति के व्यापारियों को नए मार्केट में भूखंड आवंटन पर बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी व्यापारी वहां पर दुकानों एवं गोदामों का निर्माण करके अपना व्यवसाय प्रारंभ करें ताकि इन क्षेत्रो का भी विकास हो । उन्होंने कहा कि व्यापार संघों को जो ट्रेडवाइज मार्केट के लिए भुखण्ड आवन्टीत हुए है उनको जल्द से जल्द निर्माण कराकर अपना व्यवसाय प्रारंभ किया जाना चाहिए ।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि कोटा शहर का विकास स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में जिस तरह का हुआ है उसे आज विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में कोटा को देखा जा रहा है आने वाले समय में कोटा पूर्ण पर्यटन नगरी के रूप में अपनी पहचान बनाएगा उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि जिस व्यापार संघो को नया व्यवसाय स्थल आवंटित हो वहां पर निर्माण कर अपना व्यवसाय शुरू करें । ताकी बाहरी क्षेत्रो का भी विकास हो सके उन्होंने शहर के नये स्वरूप पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोटा देश में अपनी अलग ही पहचान बनाएगा ।
इस अवसर पर पुरानी धानमंडी थोक व्यापार संघ एवं कोटा खल चुरी पशु आहार समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने समारोह मे पधारे हुए सभी अतिथियो व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री शांती धारीवाल द्वारा कोटा खल चुरी के व्यापारी जो गुमानपुरा एवं पुरानी धानमण्डी एवं शहर के बाहरी क्षेत्रों में अपना व्यवसाय करते थे जो पूरी तरह से व्यस्त बाजारों में आता था और जिस से व्यापारियो ओर ग्राहको को कई परेशानियों सामना करना पड़ता था जब हमारे द्वारा इस संबंध हमने हमारी समस्याओं को स्वायत्त शासन मन्त्री के समक्ष रखा तो उन्होंने हमारे पक्ष को गंभीरता से लेते हुए हमारी आवश्यकता के अनुरूप दुकानों के साथ गोदामों के लिए भी भूखंड आवंटित किए जिसके लिए हम सभी कोटा खल चुरी पशु आहार समिति के सदस्य कृतज्ञ है। और उनका हार्दिक आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कोटा व्यापार महासंघ का सदैव हमारे साथ सक्रिय योगदान रहा है यदि कोई अवरोध व्यवधान हमारे व्यवसाय में आता है तो कोटा व्यापार महासंघ उसके निराकरण के लिए पुरा प्रयास करता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना कॉल में कोटा व्यापार महासंघ की पहल किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाए से प्रेरित होकर हमारे संगठन ने इस मुहिम में शामिल होकर जनसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया ।
समारोह में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी को पिछले 30 वर्षों से कोटा के व्यापार और उद्योग जगत के लिए अनुकरणीय सेवाएं एवं सामाजिक क्षेत्र में जनहित के कार्य में विशेष योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ सक्रिय प्रतिभाशाली व्यक्तित्व अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।
समारोह में नगर निगम कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा हाडौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवकांत नंदवाना जफर मोहम्मद अरुण भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जगदीश जिंदल सहित पुरानी धान मंडी थोक व्यापार संघ एवं कोटा खलचुरी पशु आहार समिति के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यो ने सपरिवार इस समारोह में शिरकत की सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का पुष्प हार एवं प्रतीक देकर सम्मानित किया ।
अंत में कोटा खलचुरी पशु आहार समिति के अध्यक्ष एवं पुरानी धान मंडी थोक व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
समारोह का संचालन प्रसिद्ध उद्घघोषक गोपाल सोनी द्वारा किया गया ।