फरवरी में ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान 40 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए

-अब तक कोटा रेल मंडल को 24.82 करोड़ जुर्माना राशि प्राप्त

कोटा। डीआरएम मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में मंडल के वाणिज्य विभाग ने अबतक वर्तमान वित्तीय वर्ष के ग्यारह महीनों में 2023-24 में अप्रैल से फरवरी,2024 तक टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 4 लाख मामलों से 24.82 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 1.80 लाख मामले, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 2.2 लाख मामलें एवं बिना बुक गये सामान के 445 मामले शामिल है।


जबकि केवल फरवरी में कुल ऐसे मामले 40,423 पाए गये जिसमे बिना टिकट 12,889 मामले, अनुचित यात्रा 27,441 और बिना बुक वाले 93 मामले शामिल है। जिससे कोटा रेल मंडल को केवल फरवरी माह में टिकट चेकिंग से कुल 1.90 करोड़ रूपये जुर्माना राशि आर्जित हुई। इससे कोटा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है।
     
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/ जनसम्पर्क अधिकारी, कोटा नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।