मोटरसाईकिल बरामद अभियुक्त शुभम उर्फ सिन्टु गिरफ्तार

मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा

मोटरसाईकिल बरामद
अभियुक्त शुभम उर्फ सिन्टु गिरफ्तार

बूंदी 13 नवंबर, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा जिले मे हो रही चोरी, नकबजनी व
सम्पति संबधी अपराधो के खुलासे व माल बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर
थानाधिकारी पुलिस थाना हिण्डोली मुकेश कुमार मीणा पु.नि. के नेतृत्व में टीम द्वारा मुखवीर तन्त्र व तकनीकी साक्ष्यो से
अभियोग संख्या 384/2022 धारा 379 ता.ही. मे अभियुक्त शुभम उर्फ सिन्टु पुत्र मुकेश उर्फ कन्नु जाति तेली उम्र 23 साल निवासी गुरुद्वारे के पिछे
तेली मौहल्ला देवली पुलिस थाना देवली जिला टोक को बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर
चोरी गई मोटरसाईकिल हीरो स्पेलण्डर RJ-08- SH-4571 को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की, अभियुक्त से अन्य संपति संबंधी अपराधो मे गहनता से पूछताछ कर प्रकरण मे अभियुक्त शुभम उर्फ सिन्टु को बाद अनुसंधान न्यायालय मे पेश किया गया ।

घटना का विवरणः-
02-09-2022 को परिवादी सुरेन्द्र सैनी पुत्र घनश्याम जाति माली उम्र
24 साल निवासी मान्दोलिया का बरडा हिण्डोली पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश कि कि 28/08/2022 को दोपहर 12 बजे
मैं मोटरसाईकिल लेके अपने घर गया और हिरो शोरुम के पीछे की गली मे घर के बाहर लॉक लगाकर घर के अन्दर चला गया । जब थोङी देर बाद ही दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर निकला तो मुझे
मेरे पिताजी घनश्याम सैनी के नाम दर्ज मेरी मोटरसाईकिल हिरो स्पलेंडर प्रो RJ08SH4571 मौके
पर खङी नही मिली। आस पङौस में तलाशी करने के बाद भी मोटरसाईकिल का कोई पता नही चला
अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करे । अभियोग संख्या 384/2022 धारा 379 ता.ही मे दर्ज अनुसंधान शुरु किया गया ।
अभियुक्त शुभम उर्फ सिन्टु पुत्र मुकेश उर्फ कन्नु जाति तेली उम्र
23 साल निवासी गुरुद्वारे के पिछे तेली मौहल्ला देवली पुलिस थाना देवली जिला टोक को तकनीकी साक्ष्यो से डिटेन कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर प्रकरण मे चोरी गये समान आदि के बारे मे गहनता से पुछताछ कर प्रकऱण मे चोरी गई मोटरसाईकिलहीरो स्पेलण्डर RJ-
08- SH-4571 को बरामद किया जाकर थाना क्षेत्र की अन्य चोरीयो के बारे मे गहनता से अनुसंधान कर बाद अनुसंधान न्यायालय मे पेश किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. शुभम उर्फ सिन्टु पुत्र मुकेश उर्फ कन्नु जाति तेली उम्र 23 साल निवासी गुरुद्वारे के पिछे तेली मौहल्ला देवली पुलिस थाना देवली जिला टोक।
    पुलिस की विशेष टीम -
  2. मुकेश कुमार मीणा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी
  3. फुलचन्द हैड कानि 585 पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज ।
  4. महेन्द्र कुमार कानि. 490 पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज ।।
  5. शीशपाल कानि. 628 पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज ।।
  6. आशाराम कानि. 1000 पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज ।।