Motorola Edge 30 Ultra इस प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, ये होंगे संभावित फीचर्स

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम रहा है। यह नया फोन मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसे चीन में Edge X कहा जा सकता है। इस आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 SoC दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें OLED पैनल, 144hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट जैसी सुविधाएँ हो सकती हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के रूप में उपलब्ध होगा। चीन में, यह कहा जाता है कि डिवाइस को मोटो एज एक्स कहा जाएगा।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स
नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाला मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ OLED पैनल होगा। इसमें 5G सपोर्ट, 12GB तक LPDDR5 RAM, 256GB इंटरनल UFS जैसी खूबियों होंगी। कैमरे की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV50A प्राइमरी सेंसर, 5000mAh की बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी सुविधाऐं मौजूद होंगी।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है जिसमें 50-मेगापिक्सेल ओमनीविज़न OV50A का प्राइमरी सेंसर, एक 50-मेगापिक्सेल सेंकण्डरी अल्ट्रावाइड सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा की कुछ अन्य विशेषताओं में वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक IP52 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, तीन माइक्रोफोन, ऑडियो-जूम माइक्रोफोन, वाई-फाई 6, 5G (सब-6GHz), और ब्लूटूथ 5.2. शामिल होंगे।