8GB रैम, स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन, जानें कीमत

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला अपने मिडरेंज ​प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए एक और फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन मोटोरोला एज लाइट है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन के बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन की मुख्य विशेषताओं में 108 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 8 जीबी रैम शामिल है।

मोटोरोल एज लाइट की कीमत
फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं जिनमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,599 युआन है। जो लगभग 30,000 रुपये होती है। दूसरा मॉडल 6GB रैम के साथ के साथ आता है जिसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। भारत में इस फोन के लॉन्च के ​लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

मोटोरोला एज लाइट के फीचर्स
फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एआई फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है। और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और इसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपेार्ट करता है। और इसमें पावर देने के लिए 4020mAh की बैटरी भी दी गई है। फोन में अधिकतम 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इस स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में मुख्य कैमरा 108-मेगापिक्सेल का है। वहीं, इसके साथ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। तीसरा सेंसर 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा भी है सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट कैमरे में 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।