ओपन जिम में शुरू हुई चहल-पहल

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी।

खेल संकुल में आरंभ हुए ओपन जिम में बच्चों की चहल- पहल आरंभ हो गई। ओपन जिम का शुभारंभ बुधवार को खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने किया था। यहां हाथ, पैर, कमर के लिए उपयोगी तथा विभिन्न प्रकार के व्यायाम एवं स्ट्रेचिंग हेतु उपकरण लगाए गए हैं।जो महिला पुरुष व बच्चों सभी के लिए लाभदायक है।