MP Crime : महिला को रेप के बाद पत्थर से मारा, खेत में मरा हुआ समझकर फेंक भागा; आरोपी पर 10 हजार रुपये इनाम का ऐलान

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप के बाद जान से मारने का मामला सामने आया है. साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसे मरा समझकर खेत में फेंक दिया और भाग गया. सूचना के बाद पुलिस पीड़िता को श्योपुर अस्पताल ले गई। यहां उसे कई घंटे बीत जाने के बाद होश आया। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी अब परिवार सहित फरार है। एक-दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

बताया जाता है कि महिला श्योपुर बाजार में दिवाली का सामान खरीदने गई थी। यहां उसकी मुलाकात एक अजनबी से हुई। उसने महिला को बातों में उलझाकर चाय के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उस युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। आरोपी महिला को मरा समझकर वह चंबल नहर की ओर भाग गया।

एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। कई घंटे बाद, जब महिला को होश आया, तो उसने कहा कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की है। फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे इस स्थिति में फेंक दिया। महिला को आरोपी का नाम, पता या ठिकाना नहीं पता था। एसपी आलोक कुमार सिंह ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया। तीन जिला पुलिस थानों से 8 टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभ में, पुलिस को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि आरोपी का नाम और ठिकाना नहीं पता था।

पुलिस ने इलाके के आसपास घूम रहे लोगों से पूछताछ के बाद सबूत जुटाना शुरू किया. एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है. श्योपुर गांव निवासी आरोपी कपिल राव अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया. इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।