Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। लेकिन इसके बाद भी दोनों ही जिलों में बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं दिखता हैं। साथ ही अपराध करने से पहले ये लोग कुछ सोचते भी नहीं हैं. ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया था। जहां एक 35 वर्षीय महिला ने अपने सौतेले भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौतेले भाई ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। और गर्भवती होने पर अबॉर्शन का दबाव बनाने लगा।
दरअसल, पीड़िता का दावा है कि उसके सौतेले भाई की शादी हो चुकी है. वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। पिछले साल नवंबर में मेरी भाभी मायके गई थी। तब वह जूस लेकर हमारे घर आया, और उस वक्त घर में मैं अकेली थी। उसने मुझे पीने के लिए मजबूर किया, और जिसके कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गई।। जब होश आया तो सौतेले भाई ने कहा कि उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद वह समाज और परिवार का डर बताकर लगातार मेरे साथ गलत काम करता रहा।, कुछ महीनों बाद जब मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो मैं डर गई।
जब मैंने यह बात सौतेले भाई को बताई तो उसने मुझे बच्चे का गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। मुझे डॉक्टर के पास ले गया लेकिन डॉक्टरों ने मेरी जांच के बाद सर्जरी करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद घरवालों को इस बात का पता चला और उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। उसके बाद मेरे सौतले भाई ने मुझे एक अलग कमरा दिया। डेढ़ महीने पहले, मैंने एक बेटी को जन्म दिया, फिर मेरे भाई ने मुझे उसे मारने के लिए कहा। आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात कही तो उसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया.
इस बीच मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि एलआईजी बस्ती निवासी एक महिला रविवार शाम अपनी डेढ़ माह की बेटी को लेकर थाने पहुंची. उसने मुकदमा दायर किया क्योंकि उसके भाई ने एक साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। फिल्जाल ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लेकिन गहन जांच शुरू हो गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।