Rajasthan : कर्नल राठौड़ ने पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा - पेपर लीक करने वाले भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

Jaipur: पेपर लीक के लगातार बढ़ते मामलों से बीजेपी राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर हमलावर बनकर उभरी है। पेपर लीक को लेकर जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में इन दिनों कई तरह के माफिया पनप चुके हैं। चाहे वह  बजरी माफिया हों, भू-माफिया हों या फिर नकल माफिया, आजकल राजस्थान नकल माफियाओं के अड्डे के रूप में उभरा है।


राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक परिवार के लिए अपनी फीस कम करना और अपने बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल है। परिवार को उन नौजवानों से उम्मीद है कि अब घर की जिम्मेदारी उनके पढ़े-लिखे छोटे बच्चों पर होगी। इसके तहत युवा अपने गांव-कस्बों से दूर-दूर से निकलकर प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं, लेकिन अंत में ऐसी नकल या जालसाजी से युवाओं को निराशा ही हाथ लगती है। जिससे सिर्फ वह युवा ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार जिसको उसपर एकमात्र आशा थी, उसपर पानी फिर जाता है। जिसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ऐसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के चार साल के शासन में 16 बार पेपर लीक हुए, ये ऐसे उदाहरण हैं जो जनता के सामने आए हैं, निश्चित रूप से इसी से संबंधित कई ऐसे मामले होंगे जो आज तक नहीं आए

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि पेपर लीक करने वाले दोषी राहुल गांधी की राजस्थान यात्रा में भी शामिल थे। इन अपराधियों को निश्चित रूप से कांग्रेस की राजनीतिक सुरक्षा मिली हुई है। जिसके चलते एक के बाद एक पेपर लीक होते जा रहे हैं। भाजपा लगातार पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराने का दबाव बना रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आज तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जैसा कहते हैं वैसा व्यवहार करने का साहस रखें। यह पेपर लीक मामला भाजपा कांग्रेस का मामला नहीं है, वरना यह तो युवाओं के जीवन और गरीब परिवार की दाल रोटी का सवाल है।