Sehore: मध्यप्रदेश के सीहोर की तीन सहेलियां स्कूल से बंक मारकर इंदौर गईं और वहां तीनों ने जहर खा लिया। तीनों छात्राएं 12वीं की छात्रा हैं। जहर खाकर तीनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। इन तीनों लड़कियों ने खुदकुशी करने से पहले अपने वीडियो बनाए। वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.
सीहोर से घूमने आई तीन नाबालिग लड़कियों ने जहर खाने के पहले हंसी का अंतिम लाइव वीडियो बनाया था। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौत को गले लगाने के पहले खुशी का वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाथों में सल्फास की गोली बाय-बाय करते हुए वीडियो। मौत के पहले कितनी खुश नजर आ रही हैं, ये लड़कियां।
हम वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों लड़कियां हाथों में सल्फास की कई गोलियां लिए हुए हैं. साथ ही वह वीडियो में धाराप्रवाह बोलते नजर आ रही हैं। हम वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों लड़कियां खुदकुशी करने से पहले मुस्कुरा रही हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों सहेलियां सीहोर के आष्टा की रहने बाली थी। तीनों ने इंदौर के रीजनल पार्क में जहर खाया। तीनों लड़कियां शुक्रवार को बस से इंदौर पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों में से पायल और पूजा की मौत हो गई. वहीं, आरती की हालत खराब बताई जा रही है.
आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले तीनों सहेलियां इंदौर पहुंची थी। जहां पायल अपने दोस्त रोहित से मिलने पहुंची। जब वह पार्क में पहुंचती है तो पायल रोहित को उससे मिलने के लिए बुलाती है लेकिन रोहित उससे मिलने नहीं आता और कहता है कि घर जाओ। इस बात को लेकर पायल और रोहित में बहस होती है। झगड़े से नाराज पायल ने जहर खा लिया। वहीं, एक अन्य दोस्त पूजा अपने परिवार के झगड़े से परेशान है। जब उसने अपने दोस्त को जहर खाते हुए देखा तो उसने भी जहर खा लिया। अपने दो दोस्तों को जहर लेते देख आरती घबरा जाती है। आरती ने सोचा कि घर जाकर मैं क्या जवाब दूंगी। इस बात से डर कर आरती ने भी जहर खा लिया। बता दें कि पूजा और पायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, आरती की हालत खराब बताई जा रही है.